भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी का 3 दिवसीय बस्तर दौरा 19 से

रायपुर18 फ़रवरी (वेदांत समाचार)।भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बस्तर में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। पुरंदेश्वरी कल, यानी 19 फरवरी को बस्तर पहुंचेंगी और 21 फरवरी तक पार्टी के कामकाज की समीक्षा करेंगी। 22 फरवरी को रायपुर में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी। इससे पहले भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने सरगुजा के सभी जिलों का दौरा करके पार्टी की जमीनी हकीकत की पड़ताल की थी।