Vedant Samachar

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढऩे से गरीब और मध्यम वर्ग पर बढ़ा आर्थिक बोझ…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरिया,09 मार्च । घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये तथा कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया द्वारा कुमार चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है,जिससे आम जनता विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

रसोई गैस आम जनता की दैनिक आवश्यकता है, लेकिन बार-बार कीमतों में वृद्धि से लोगों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने बढ़ी हुई गैस कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है और आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल,उपाध्यक्ष प्रवीर भट्टाचार्य,हेमसागर यादव,बिहारी लाल राजवाड़े,भूपेंद्र यादव,आशीष यादव,कृष्ण राजवाड़े,अनिल जायसवाल,यूसुफ इराकी,आशीष डबरे,दीपक गुप्ता,राजीव गुप्ता, धीरज शिवहरे,जाग्रत कुर्रे, रियाजउद्दीन, एजाज़ गुड्डू,एस एन मोदी,रामाधार टोप्पो,संजोती मरकाम,अन्नपूर्णा सिंह,चांदनी सोनी एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article