Vedant Samachar

आज से बदलेगा मौसम, लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जताई संभावना

Vedant Samachar
2 Min Read

बिहार,09 मार्च : देश के सभी राज्यों में अब ठंड की ​विदाई हो चुकी है। जिसके बाद अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। सुबह होते ही कई हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दोपहर तक तेज धूप से लोग परेशान हो गए हैं, तो दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बात करें बिहार की तो यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश
Bihar Weather Update Today मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल के ऊपर भी एक चक्रवाती सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 32 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

ऐसा रहा रविवार का तापमान
रविवार (8 मार्च) की बात करें तो प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का अधिकतम तापमान 28.1 से 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Share This Article