Vedant Samachar

प्रगति नगर में धूमधाम से मनाई गई होली, पार्षद अरुणीश तिवारी ने दी शुभकामनाएं

Vedant samachar
1 Min Read

राजू तिवारी,दीपिका/गेवरा। कोयलांचल क्षेत्र के प्रगति नगर में होली का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। भाईचारे और एकता के प्रतीक इस पर्व पर क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपिका के वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी (दादा भाई) के मार्गदर्शन में प्रगति नगर क्षेत्र के माता-बहनों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक होली उत्सव में भाग लिया। सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व को आनंद और सौहार्द के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद अरुणीश तिवारी ने क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवधेश शुक्ला, राजकुमार त्रिपाठी, हेमचंद्र सोनी, रजनीश तिवारी, अंकित मिश्रा, राजू तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें और बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया।

Share This Article