Vedant Samachar

₹2.50 लाख की बाइक सिर्फ ₹1.49 लाख में! कीमत में हुई 40% की कटौती, सब्सक्रिप्शन प्लान भी शुरू

Vedant Samachar
2 Min Read

Ultraviolette ने अपनी नई योजना बैटरी फ्लेक्स (Battery Flex) लॉन्च की है, जो भारत में पहली बार Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल पेश करती है. ये पहल Ecofy, भारत की ग्रीन-फोकस्ड NBFC के साथ साझेदारी में लाई गई है. इस मॉडल के तहत ग्राहक Ultraviolette X-47 Crossover को 40% कम कीमत पर खरीद सकते हैं, यानी सिर्फ ₹1,49,000 से.बैटरी का भुगतान आप ₹2,499 प्रति माह के सब्सक्रिप्शन प्लान से करेंगे, जो औसत पेट्रोल खर्च से भी कम है. इस योजना के कुछ मुख्य फायदे हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

बैटरी का सब्सक्रिप्शन ₹2,499 प्रति महीने से शुरू
बैटरी पैक पर 5 साल की वारंटी
सब्सक्रिप्शन समाप्त होने पर बैटरी का मालिकाना हक ग्राहक को बिना अतिरिक्त कीमत के मिल जाएगा
एनरोलमेंट 5 मार्च, 2026 से शुरू

इलेक्ट्रिक बाइक लेने का मौका
इस नए मॉडल से ग्राहकों को कम निवेश में इलेक्ट्रिक बाइक लेने का मौका मिलेगा और बैटरी रख-रखाव की चिंता भी नहीं होगी. ये पहल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और उनके लिए किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.इस नई पहल के साथ, ग्राहक अब मात्र ₹1,49,000 की शुरुआती कीमत पर अल्ट्रावॉयलेट एक्स-47 खरीद सकते हैं, साथ ही बैटरी की सदस्यता मात्र ₹2499 प्रति माह से शुरू होती है. इस मॉडल के तहत ग्राहकबाइक के चेसिस का भुगतान कर सकते हैं और बैटरी का भुगतान मासिक किस्तों में अलग से कर सकते हैं.

Ultraviolette X-47 बैटरी प्लान
Ultraviolette की Battery Flex योजना से ग्राहक Ultraviolette X-47 को खरीदने के लिए कम पैसा खर्च कर सकते हैं. इस योजना के तहत बाइक की शुरुआती कीमत 40% कम कर दी गई है. सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, बैटरी का मालिकाना हक ग्राहक को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिल जाता है. Battery Flex में रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है. इस योजना से पूरे भारत में राइडर्स को कम निवेश में शानदार परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक का एक्सपीरियंस लेने का मौका मिलेगा.

Share This Article