Vedant Samachar

रायपुर में DGP से मिले एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन, खनन क्षेत्र में समन्वय और सुरक्षा पर हुई चर्चा

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,05मार्च (वेदांत समाचार) । दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने गुरुवार 5 मार्च 2026 को रायपुर में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम (आईपीएस) से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में संचालित खनन गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासन और एसईसीएल के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान एसईसीएल के विभिन्न खदान क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, खनन कार्यों की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय को और मजबूत बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने खनन क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर खनन क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सहयोग तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही खनन गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए पुलिस विभाग और एसईसीएल के बीच समन्वित प्रयासों को जारी रखने पर सहमति जताई गई।

सौजन्य भेंट के दौरान दोनों अधिकारियों ने भविष्य में भी आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत बनाए रखने की बात कही, ताकि खनन कार्य सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।

Share This Article