Vedant Samachar

होली के दिन लापता 9 साल के मासूम की गांव से 100 मीटर दूर मिली लाश, फैली सनसनी…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,05मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनकेबा में होली के दिन लापता हुए 9 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पियूष निषाद (9 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पियूष निषाद होली के दिन करीब सुबह 11 से 12 बजे के बीच घर से अचानक लापता हो गया था।

परिजन और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह करीब 8 बजे गांव से लगभग 100 मीटर दूर खेत के पास बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Share This Article