Vedant Samachar

होली के रंगों के साथ-साथ सोने के भाव भी बदले! आज अचानक इतने रुपये घट गए दाम, जानें क्या है 18, 22 और 24 कैरेट के नए रेट?

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,05मार्च: होली के त्यौहार के बाद भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 5 मार्च 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये घटकर 1,23,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,940 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। निवेशक और खरीदार इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपने निवेश और खरीदारी के फैसले कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़ा हुआ है। हाजिर सोने का भाव 0.8 प्रतिशत बढ़कर 5,176.69 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, अप्रैल डिलीवरी वाले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने को सेफ एसेट के रूप में मांग बढ़ी है।

मध्य पूर्व में जंग का असर
28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल और मध्य पूर्व के कई देशों पर हमले किए। इसी दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर भी आई। इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई और सोने की मांग को प्रभावित किया।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 18, 22 और 24 कैरेट सोने के दाम क्रमशः 1,23,520 रुपये , 1,50,940 रुपये और 1,64,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट का भाव 1,23,370 रुपये , 22 कैरेट 1,50,790 रुपये और 24 कैरेट 1,64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में कीमतें थोड़ी अधिक हैं जहां 18 कैरेट 1,30,990 रुपये, 22 कैरेट 1,51,990 रुपये और 24 कैरेट 1,65,810 रुपये प्रति 10 ग्राम। पुणे और बेंगलुरु में 18, 22 और 24 कैरेट का भाव क्रमशः 1,23,370रुपये , 1,50,790 रुपये और 1,64,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के दाम में हल्की गिरावट
दूसरी कीमती धातु चांदी में भी 5 मार्च की सुबह गिरावट देखी गई। गुडरिटर्न के अनुसार चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 1.2 प्रतिशत बढ़कर 84.43 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। निवेशक और व्यापारी इन ताजा रेटों पर नजर रखकर भविष्य के लिए फैसले ले रहे हैं।

Share This Article