Vedant Samachar

Bilaspur Crime: सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, चाकू लहराते तीन युवक गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 04 मार्च (वेदांत समाचार)। थाना सरकंडा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान आम रास्ते पर चाकू लहराकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूर्या चौक चिंगराजपारा क्षेत्र में राहुल उर्फ रूपेश गोड़ (19 वर्ष), पिता कोमल सिंह, निवासी रिकांडो अटल आवास सरकंडा, आम रास्ते में खड़े होकर हुड़दंग करते हुए मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, जहां उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह 04 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को चिंगराजपारा क्षेत्र में दो युवक चाकू लहराते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर सूरज उर्फ मोनू ध्रुव (23 वर्ष), पिता हरदेव लाल ध्रुव, निवासी खमतराई तीन पुलिया थाना सरकंडा, तथा छोटू उर्फ दीपक ठाकुर (19 वर्ष), पिता बाबूलाल ठाकुर, निवासी चिंगराजपारा थाना सरकंडा, को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article