Vedant Samachar

BREAKING:गल्फ देशों में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए 24×7 कंट्रोल रूम, दिल्ली स्थित एमपी भवन में शुरू

Vedant samachar
1 Min Read

भोपाल। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने गल्फ देशों में रह रहे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

इस कंट्रोल रूम के माध्यम से उन सभी लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जो पढ़ाई, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन या अन्य किसी कारण से गल्फ देशों में गए हुए हैं और वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम के माध्यम से भारत सरकार तथा संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

सरकार ने गल्फ देशों में मौजूद मध्य प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में वे इस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article