Vedant Samachar

‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में आएगा बड़ा मोड़, स्टार प्लस ने जारी किया दमदार टीज़र

Vedant samachar
2 Min Read

मुंबई। स्टार प्लस को हमेशा से भारतीय टेलीविजन का पायनियर माना जाता है, जो अलग-अलग जॉनर में दमदार शोज़ लाता रहा है। फैमिली ड्रामा से लेकर समाज में बदलाव की बात करने वाली कहानियों तक, चैनल ने ऐसे किरदार और पल दिए हैं जो सालों तक दर्शकों के साथ रहते हैं। ऐसा ही एक शो है ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’, जिसने दर्शकों के दिल को गहराई से छुआ है।

टाइटल रोल में श्रितमा मित्रा नजर आ रही हैं और यह शो आज टीवी के सबसे पसंदीदा ड्रामों में शामिल हो चुका है। एडवोकेट अंजलि अवस्थी के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को देशभर में खूब प्यार मिला है। अब मेकर्स ने एक नया दमदार टीज़र जारी किया है, जो कहानी में बड़े मोड़ की ओर इशारा करता है।

टीज़र की शुरुआत कोर्टरूम के गलियारों में आत्मविश्वास से चलती अंजलि से होती है, जो वकील के गाउन में नजर आती हैं और हर कदम में उनका हौसला साफ दिखता है। इसके बाद एक मजबूत विजुअल आता है, जहां अंजलि पूरे इरादे के साथ आगे बढ़ती हैं और उनके पीछे बड़ी भीड़ खड़ी नजर आती है।

वॉइसओवर उनकी अब तक की जर्नी को दिखाता है, एक ऐसी महिला जिसने न्याय के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं और अब वह बेआवाज़ लोगों की आवाज बनने को तैयार है। टीज़र साफ बता देता है कि अंजलि की कहानी में कुछ बड़ा होने वाला है। मेकर्स ने भले ही ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं की हों, लेकिन इतना तय है कि एक नया और ताकतवर चैप्टर आने वाला है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा।

देखिए ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ इस गुरुवार रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर।

Share This Article