CG CRIME : हॉफ मर्डर के आरोपी डेढ़ साल बाद गिरफ्तार

कोंडागांव, 13 फरवरी (वेदांत समाचार)। कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) द्वारा थाने के विभिन्न मामलो में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व स्थायी वारंट की तामिली हेतु आदेशित किया गया था इस तारतम्य मे एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव मणिशंकर चंद्रा के पर्यवेक्षण में फरार आरोपियों की पता साजी एवं स्थायी वारंट के तामिली हेतु थाना फरसगांव से विशेष टीम गठित किया गया है।

थाना फरसगांव मे दर्ज प्रकरण में प्रार्थी मनोज शादुर्ल निवासी भानपुरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 18.09.2020 को प्रार्थी खेत से मछली पकड़कर वापस लौट लौट रहा था तभी आरोपी (1) भोलेश्वर उर्फ भोला दीवान पिता छेदीलाल दीवान उम्र 32 वर्ष, जाति कलार, (2) लोकेश उर्फ लोकेश्वर दीवान पिता छेदीलाल दीवान, उम्र 28 वर्ष, जाति कलार, (3) सुखराज सिन्हा एवं (4) मुकुंद दीवान द्वारा आपस में एक राय होकर पुरानी जमीन विवाद को लेकर खेत के मेढ़ के पास योजनाबद्व तरीके से धारदार हथियार लेकर जान से मारने की नियत से मनोज शार्दुल पर प्राण घातक वार कर दिए। जिससे उसके सिर व गले में चोट आई हैं, कि रिपोर्ट पर थाना फरसगांव मे अपराध क्रमांक 91/2020 धारा 307, 120 (बी), 34 भादवि. पंजीबद्व किया गया था।

विवेचना के दौरान प्रकरण के 02 आरोपी सुखराज सिन्हा, मुकुंद दीवान को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले के 02 आरोपी भोलेश्वर दीवान एवं लोकेश दीवान जो घटना दिनांक से फरार थे। प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। मुखबीर सूचना के आधार पर मामले के दोनों आरोपी भोलेश्वर उर्फ भोला दीवान, लोकेश उर्फ लोकेश्वर दीवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी भोलेश्वर उर्फ भोला के द्वारा घटना में प्रयुक्त तलवार को पेश करने पर तलवार जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आम्सर् एक्ट जोड़ी गयी। प्रकरण के आरोपी भोलेवर दीवान, लोकेश दीवान के विरूद्व थाना फरसगांव में 03 स्थायी वारंट भी लंबित था, उक्त स्थायी वारंट की तामिली की गयी। दोनों आरोपियों को दिनांक 12.02.2022 को गिरफ्तार कर 03 नग स्थायी वारंट के साथ दिनांक 12.02.2022 को न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायालय के आदेश से उक्त आरोपियों को जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक प्रहलाद यादव, प्र0आर0 पंचुराम मरकाम, प्र.आर. घासुराम मरकाम, आर. कृष्ण कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।