Vedant Samachar

iPad Air M4 2026 हुआ भारत में लॉन्च, M4 प्रोसेसर के साथ मिलेगा Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट…

Vedant Samachar
4 Min Read

Apple ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए M4 चिपसेट वाले iPad Air 2026 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नए iPad Air मॉडल के साथ iPhone 17e को भी उतारा है. इस नए आईपैड को दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच में लाया गया है. यह टैबलेट आप लोगों को चार कलर ऑप्शन्स, Wi-Fi प्लस Cellular और सिर्फ Wi-Fi मॉडल में मिलेगा. इस आईपैड को किस कीमत में उतारा गया है, इस नए मॉडल की बिक्री किस दिन से शुरू होगी और इस नए आईपैड में आपको कौन-कौन सी खूबियां मिलेंगी, आइए जानते हैं.

M4 iPad Air 2026 Price in India
भारत में 11 इंच वाले इस लेटेस्ट आईपैड के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 74,900 रुपए और 94,900 रुपए है. अगर आप 1TB वाला टॉप वेरिएंट लेते हैं तो आपको 1,14,900 रुपए खर्च करने होंगे. हर वेरिएंट के लिए 15,000 रुपए प्रीमियम पर Wi-Fi + सेल्युलर कनेक्टिविटी मॉडल को खरीदा जा सकता है. इसका मतलब अगर आप 15 हजार रुपए एक्स्ट्रा देंगे तो आपको ऐसा मॉडल मिल जाएगा जो न केवल वाई-फाई बल्कि सिम कार्ड लगाने पर भी चलेगा.

13 इंच वाले मॉडल के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपए, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः 94,900 रुपए और 1,14,900 रुपए है. 1TB वाले टॉप वेरिएंट के लिए 1,34,900 रुपए खर्च करने होंगे. हर वेरिएंट का Wi-Fi प्लस Cellular मॉडल लेने के लिए 10,000 रुपए ज्यादा देने होंगे. Apple India ऑनलाइन स्टोर पर ये नया आईपैड बिक्री के लिए उपलब्ध है.

iPad Air 2026 Specifications
M4 चिप से लैस इस नए आईपैड में 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है. ये नया मॉडल Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ आता है और iPadOS 26 पर काम करता है. इस मॉडल में 13 इंच तक की लिक्विड रेटिना IPS डिस्प्ले है जो 264 ppi पिक्सल डेंसिटी, 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट ओलियोफोबिक कोटिंग और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग है. इसमें Apple Pencil Pro और Apple Pencil USB Type-C मॉडल के साथ-साथ Apple Pencil Hover फंक्शनैलिटी का भी सपोर्ट है.

कैमरा की बात करें तो इस नए मॉडल में सिंगल रियर कैमरा है, 12मेगापिक्सल का कैमरा आपको 5x तक डिजिटल ज़ूम कैपेबिलिटी, सफायर क्रिस्टल लेंस कवर, इमेज स्टेबिलाइज़ेशन और फोकस पिक्सल के साथ ऑटोफोकस सपोर्ट के सााथ मिलेगा. यह 4K/ 60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. सेल्फी और वीडियो के लिए 12 मेगापिक्सल का भी कैमरा सेंसर दिया गया है.

Apple का C1X सेल्युलर मॉडल, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ वर्जन 6 और कनेक्टिविटी के लिए N1 नेटवर्किंग चिप भी दी गई है. इसमें 36.59Wh तक की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह Wi-Fi पर 10 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है.

Share This Article