Ai+ Pulse 1 के अपग्रेड वर्जन Pulse 2 को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. ये एंट्री लेवल 4जी फोन 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी, 120 हर्ट्ज एलसीडी डिस्प्ले और आईपी64 रेटिंग के साथ आता है. अगर आप भी कम बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो ये फोन आपको पसंद आ सकता है, चलिए आपको बताते हैं कि इस फोन की कीमत कितनी है, ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड है और इस फोन का मुकाबला कौन-कौन से मॉडल्स से होगा?
Ai+ Pulse 2 Price in India
इस लेटेस्ट फोन की बिक्री 11 मार्च दोपहर 12 बजे से ग्राहकों के लिए शुरू होगी. ये फोन दो वेरिएंट्स में उतारा गया है, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज. 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 5999 रुपए और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 7999 रुपए है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि फोन की ये कीमत सेल शुरू होने के बाद केवल शुरुआती 24 घंटे के लिए होगी. फोन की बिक्री 11 मार्च दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. मुकाबले की बात करें तो इस फोन की टक्कर REDMI A5, Poco C71, Realme C71, Lava Smart 2 जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.
Ai+ Pulse 2 Specifications
डिस्प्ले: इस फोन में 6.74 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.
कैमरा सेटअप: इस फोन के फ्रंट कैमरा को 5 मेगापिक्सल से 8 मेगापिक्सल में अपग्रेड किया गया है. फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल डुअल एआई रियर कैमरा है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में यूनिसॉक टी7250 प्रोसेसर दिया गया है जो 12nm पर बेस्ड है.
बैटरी: 6000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है, फिलहाल कंपनी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये फोन कितनी तेजी से चार्ज होता है लेकिन ये फोन आपको 18 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा.
