Vedant Samachar

KORBA : संकुल स्तरीय कब बुलबुल उत्सव, रोचक गतिविधियों का छात्रों ने उठाया लुत्फ…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,02मार्च (वेदांत समाचार)। विकासखण्ड कोरबा के संकुल फुलसरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, बासीन में एक दिवसीय संकुल स्तरीय कब बुलबुल उत्सव का आयोजन किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय कब बुलबुल उत्सव में फुलसरी संकुल के अंर्तगत शासकीय प्राथमिक शालाओं से 67 कब, बुलबुल ने भागीदारी की।

संकुल स्तरीय कब बुलबुल उत्सव का संयोजन संकुल प्राचार्य अनिमा प्रसाद एवं कब मास्टर नोहर प्रसाद चन्द्रा द्वारा किया गया। कब बुलबुल उत्सव में छात्रों ने विशाल गर्जना, जंगल बुल से संबंधित गतिविधियां, बुलबुल फेरा गीत, खेल सहित कई रोचक और मनोरंजक कार्यक्रमों में भागीदारी की। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास उत्पन्न करते हुए खेल- खेल में शिक्षा तथा बौद्धिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना था। कब बुलबुल उत्सव की औपचारिक शुरुआत शाला प्रबंधन समिति, बासीन के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अजीज मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य में हुई।

जिला संगठन आयुक्त द्वय डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी विशिश्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। शिविर संचालक फ्लॉक लीडर नमिता कड़वे रहीं। सहायक शिविर संचालक के रूप में कब मास्टर नोहर प्रसाद चन्द्रा, श्रीकांत भारिया, फ्लॉक लीडर आसमा कुरैशी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसी खेमचंद राजवाड़े, प्रधानपाठक नरेश्वर राठिया, मानिकदास महंत, जितेन्द्र देवांगन, भत्ता बरेठ, रूद्र कुमार टण्डन, छतराम यादव, सूर्य प्रकाश सिंह ठाकुर, कंसराम पैकरा, हरपाल सिंह कंवर, अनिमा बिन्दु एक्का, सरस्वती कोसले, शिवकुमार दिवाकर, अश्वनी चौहान, लक्ष्मी सिंह कंवर, कन्हैयालाल राठिया, प्यारी कंवर आदि की उपस्थिति रही।

Share This Article