Vedant Samachar

CG NEWS : स्थानीय बूढ़ा तालाब के पानी में 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव तैरता मिला…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,02मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम जोंधरा में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने स्थानीय बूढ़ा तालाब के पानी में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ देखा। मृतक की पहचान 63 वर्षीय वीर सिंह केवट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के डुमरपाली के निवासी थे और पिछले कुछ दिनों से जोंधरा में अपने रिश्तेदारों के यहाँ मेहमान बनकर आए हुए थे।

परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीर सिंह सोमवार तड़के करीब 5 बजे शौच के लिए तालाब की ओर निकले थे, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि अचानक पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गए और डूबने से उनकी जान चली गई।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा है।

Share This Article