छत्तीसगढ़ से 5000 दादागुरुदेव भक्त जैसलमेर चादर महोत्सव में सम्मिलित होंगे
रायपुर/जैसलमेर,02मार्च (वेदांत समाचार) । आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की पावन निश्रा में जैसलमेर में प्रथम दादागुरुदेव जिनदत्त सूरि का त्रिदिवसीय चादर महोत्सव 6 से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ से 5000 दादागुरुदेव भक्त सम्मलित होने 4 मार्च को प्रस्थान करेंगे।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि दादागुरुदेव जिनदत्त सूरीश्वर के अंतिम संस्कार में गुरुदेव की काया जल गई लेकिन उनके द्वारा धारण किए वस्त्र नही जले। चादर, चोल दुपट्टा व मुहपत्ती नही जली, जो 871 वर्षों से जैसलमेर में सुरक्षित रखे हुए हैं। 6 मार्च को पदारोहण, आचार्य भगवंत द्वारा दादागुरुदेव का गुणानुवाद, आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत का उदबोधन, अभिषेक इत्यादि के चढ़ावे व रात्रि में दीपोत्सव तथा विराट भक्ति संध्या होगी।
7 मार्च को चादर चोलपट्टा व मुहपत्ती का भव्य वरघोड़ा निकलेगा। दिव्य वस्त्रों का अभिषेक, वासक्षेप पूजन होगा व रात्रि में एक शाम गुरुदेव के नाम भक्ति होगी। 8 मार्च को प्रातः छत्तीसगढ़ के आध्यत्म योगी उपाध्याय महेन्द्र सागर का आचार्य पदारोहण होगा। साथ ही भक्तों द्वारा चमत्कारी चादर चोलपट्टा व मुहपत्ती का वासक्षेप पूजन होगा ।अभिषेक जल व पूजित वासक्षेप का श्रद्धालुओं में वितरण किया जावेगा ।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद महासचिव महेन्द्र कोचर ट्रस्टी नीलेश गोलछा , डॉ योगेश बंगानी खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती मंजू कोठारी ने छत्तीसगढ़ के दादागुरुदेव के भक्तों से निवेदन करना है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जैसलमेर पहुंचकर जिनशासन की शोभा बढ़ाएं ।
