मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी. धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, जिससे समाज में आपकी छवि मजबूत होगी. लेन-देन में सावधानी जरूरी है. आर्थिक गतिविधियां तेज रहेंगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. सेहत को नजरअंदाज न करें.
वृषभ राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा और कम मेहनत में सफलता मिलेगी. रोजगार और नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक रूप से आप संतुलित महसूस करेंगे.
मिथुन राशि
आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जरूरी कामों को प्राथमिकता दें. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खानपान पर ध्यान दें. दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद करेंगे. सेहत में सुधार होगा. शाम को धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.
कर्क राशि
आज का दिन चुनौतियों भरा हो सकता है. किसी परेशानी में फंस सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें. धन संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं. उधार देने से बचें. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा. सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा. संतुलित आहार जरूरी है.
सिंह राशि
आज आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा. दूसरों के मामलों में बोलने से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. पारिवारिक मामलों में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है. वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. बेरोजगारों को नए अवसर मिल सकते हैं. शुगर और बीपी वालों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा. आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. संपत्ति और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. घर की सजावट पर खर्च करेंगे. मन प्रसन्न रहेगा.
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह जिम्मेदारी बढ़ेगी. दिन व्यस्त रहेगा. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. वाहन और सुविधाओं का लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. खरीदारी और घूमने पर खर्च होगा.
वृश्चिक राशि
आज पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी. मन हल्का और प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन मिल सकता है. घर में शुभ कार्य हो सकता है. प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कानूनी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा. प्रेम जीवन में भविष्य की योजनाएं बनेंगी. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा.
मकर राशि
आज का दिन आनंद और आराम से भरा रहेगा. मौज-मस्ती में समय बीतेगा. व्यापारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है. संतान से खुशी मिलेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
कुंभ राशि
आज सावधानी बरतने की जरूरत है. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. छोटी दुर्घटना की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें. नौकरी बदलने का निर्णय फिलहाल टालें. सेहत का विशेष ध्यान रखें. जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है.
मीन राशि
आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. रुके काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पुरानी परेशानियां दूर होंगी. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. लेन-देन सोच-समझकर करें. प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बिताएंगे.
