Vedant Samachar

SECL मुख्यालय में सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सीएमडी हरीश दुहन की सौजन्य भेंट, ऊर्जा आपूर्ति और कोयला उत्पादन पर चर्चा

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 28 फरवरी (वेदांत समाचार)। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में रायपुर सांसद एवं कोयला एवं खान मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल से एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य भेंट की। सांसद के बिलासपुर प्रवास के दौरान हुई इस मुलाकात में कोयला उत्पादन, ऊर्जा आपूर्ति और कोलफील्ड क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान देश में ऊर्जा आपूर्ति को मजबूत बनाए रखने में कोयले की भूमिका और एसईसीएल द्वारा किए जा रहे उत्पादन प्रयासों की जानकारी साझा की गई। सीएमडी हरीश दुहन ने वर्तमान कोयला उत्पादन, आपूर्ति व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ऊर्जा क्षेत्र की बढ़ती मांग को देखते हुए एसईसीएल उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कोयलाञ्चल क्षेत्रों के समग्र विकास, स्थानीय रोजगार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन के साथ-साथ कोलफील्ड क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

इस अवसर पर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती और कोयला उत्पादन से जुड़े भविष्य के लक्ष्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

Share This Article