Vedant Samachar

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Vedant samachar
1 Min Read

जगदलपुर, 28 फ़रवरी 2026। स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी.,कलेक्टर आकाश छिकारा,एसपी शलभ कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा जगदलपुर के कुमरावंड स्थित कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यक्रम और वीर सावरकर भवन में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

Share This Article