Vedant Samachar

KORBA NEWS : न हो गति सीमा का उल्लंघन स्पीडोमीटर से निगरानी जारी…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,27फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले में नेशनल हाईवे संख्या 130 कटघोरा अंबिकापुर पर हादसों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। इसलिए अलग-अलग पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस स्पीडोमीटर के साथ वाहनों की गति सीमा पर निगरानी कर रही है। निर्धारित सीमा से पार जाने वाले मामलों में ई-चालान का विकल्प मौजूद है। पाली बांगो रोड में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम स्पीडोमीटर के साथ मौजूद रही।

हाईवे पर सामान्य और भारी वाहनों 24 घंटे रहता है और ऐसे में सुबह के समय अनेक मामलों में चालकों की मनमानी बढ़ जाती है। इस वजह से एक्सीडेंट भी होते हैं। पिछले कुछ दिनों में हाईवे पर हुई घटना दे पुलिस के अधिकारियों का ध्यान एक बार फिर खींचा है और वह अब अलग-अलग स्थान पर स्पीडोमीटर से वाहनों की स्पीड पर नजर रखना पर ध्यान देने को तैयार हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान संबंधित उपकरण के साथ अलग-अलग पॉइंट पर उपस्थित देकर गाडिय़ों की मॉनीटरिंग कर रहे है कि वह लिमिट में चल रहे हैं या फिर ओवर स्पीड के साथ।

बताया गया कि नियम का उल्लंघन होने के साथ ही यह उपकरण ऐसे मामलों पर स्वत: संज्ञान लेता है। इस आधार पर रीडिंग होती है और फिर संबंधित गाड़ी मालिक को ई -चालान की कॉपी भेज दी जाती है। कार्रवाई का उद्देश्य वाहन चालकों को आवागमन के मामले में पूरी तरह से जवाबदेह और जागरूक करने का है। कोरबा जिले में एडिशनल एसपी लखन पटले और नीतिश ठाकुर के निर्देश पर ट्रैफिक का फील्ड अमला लगातार इस प्रकार की कार्रवाई करने में लगा हुआ है।

Share This Article