Vedant Samachar

रायपुर में 1 मार्च को होगा ‘भजन क्लबिंग: द डिवोशनल नाइट’ का आयोजन, संगीत और आध्यात्म का अनूठा संगम

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,27फरवरी (वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर में 1 मार्च को एक विशेष आध्यात्मिक-संगीत कार्यक्रम “भजन क्लबिंग: द डिवोशनल नाइट” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ओमाया गार्डन, रायपुर में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, जहां भक्तिमय भजनों और आधुनिक संगीत का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा।

इस आयोजन का संचालन द निर्वाणा स्टेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसे द आर्ट ऑफ लिविंग का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को संगीत के माध्यम से आध्यात्म से जोड़ना और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराना है। आयोजकों के अनुसार यह रायपुर का सबसे बड़ा भजन-आधारित संगीत आयोजन होगा, जिसमें लाइव भजन, समूह गायन और सामूहिक आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोल्ड टिकट की कीमत 500 रुपये और प्लेटिनम टिकट की कीमत 1000 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा समूह में आने वाले लोगों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसके तहत 5 टिकट खरीदने पर 1 टिकट निःशुल्क दिया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक लोग जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9993004358 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने शहरवासियों से इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संध्या में शामिल होकर भक्ति और संगीत के विशेष अनुभव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Share This Article