Vedant Samachar

CIAF व नगर परिषद दीपका का संयुक्त स्वच्छता अभियान,कृष्णानगर वार्ड में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा, 27 फरवरी 2026। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई एसईसीएल बिलासपुर एवं नगरपालिका परिषद दीपका के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वार्ड क्रमांक 7, कृष्णानगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में दोनों संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद शांति देवी राजपूत की उपस्थिति रही। सीआईएसएफ के जवानों ने क्षेत्र की सड़कों, सार्वजनिक स्थलों तथा आसपास के परिसरों की सघन सफाई की। साथ ही स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान उप महानिरीक्षक निर्विकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है तथा स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त भारत की आधारशिला है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता एक सतत सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। वहीं परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने नियमित साफ-सफाई को बीमारियों की रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया।

अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने, कचरा पृथक्करण अपनाने तथा स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article