Vedant Samachar

पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली…

Vedant Samachar
1 Min Read

खैरागढ़,26फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव और स्कूल में मातम पसरा हुआ है।

कमरे में पढ़ाई करने गई थी छात्रा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। छात्रा ने सामान्य दिनों की तरह पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद उसने परिजनों से कहा कि वह पढ़ाई करने जा रही है और अपने कमरे में चली गई। जब काफी देर तक छात्रा बाहर नहीं आई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर जब परिजन अंदर घुसे, तो उनके होश उड़ गए। छात्रा कमरे के भीतर फंदे पर लटकी हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों और छात्रा की सहेलियों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।

Share This Article