Vedant Samachar

ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिलीज़: प्यार, रिश्तों में विश्वास और खुद की तलाश की इमोशनल कहानी

Vedant Samachar
5 Min Read

जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई : बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो चुका है जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी स्टारर दमदार कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है। फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी के साथ निर्माता पूजा अरोड़ा, को-प्रोड्यूसर रीत अरोड़ा और निर्देशक विकास अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत की। वहीं निर्माता विपुल धवन ने अपनी शुभकामनाएं भेजीं। इवेंट का माहौल फिल्म की भावनात्मक और जोशीला नजर आया।



2 मिनट 26 सेकंड का यह ट्रेलर एक दिल छू लेने वाली लाइन से शुरू होता है “प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है।” इसके साथ ही जतीन सरना और मधुरिमा रॉय की मासूम और खूबसूरत लव स्टोरी की झलक सामने आती है। उत्तराखंड की वादियों में फिल्माए गए रोमांटिक सीन इस प्रेम कहानी को और भी खूबसूरत बना देते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत झीलें और प्यार भरे पल — ट्रेलर का हर फ्रेम इमोशन से भरपूर है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बेहद नैचुरल और दिल को छू लेने वाली लगती है।

ट्रेलर के अगले दृश्य में कुछ इंटेंस फ्लैशबैक सीन के जरिए प्रणय पचौरी के किरदार की एंट्री होती है, जो इस प्रेम कहानी को एक जटिल लव ट्राएंगल में बदल देती है। मधुरिमा रॉय के साथ उनका रिश्ता कहानी में नया मोड़ और भावनात्मक टकराव लेकर आता है। ट्रेलर में प्यार, तकरार, अधूरापन और खुद को तलाशने की जद्दोजहद को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।


खासतौर पर जतीन सरना और प्रणय पचौरी के बीच के टकराव वाले सीन और दमदार डायलॉग्स काफी प्रभाव छोड़ते हैं। ट्रेलर के आखिर में एक संवाद गूंजता है, जो सीधे दिल पर असर करता है —
“एक शख्स पूरा है… और दूसरा खुद को ढूंढ रहा है।” फिल्म का टाइटल ट्रैक, जिसे रेखा भारद्वाज ने अपनी आवाज़ में गाया है, ट्रेलर को भावनात्मक ठहराव देता है। वहीं ‘मैं नहीं जानता’ गाना कहानी के उस मोड़ पर सुनाई देता है जहां दिल टूटने और जुदाई का एहसास गहराता है।

कुल मिलाकर, ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर एक ऐसी इमोशनल लव स्टोरी है जो सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और खुद की तलाश की कहानी भी बताती है। दमदार अभिनय, खूबसूरत लोकेशन, इंटेंस डायलॉग्स और दिल छू लेने वाला संगीत की झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है

लॉन्च के अवसर पर जतिन सरना ने कहा, “यह फिल्म प्रेम की संवेदनशीलता को सामने लाती है। मेरा किरदार कई परतों वाला है — वह गहराई से प्रेम करता है, लेकिन भावनात्मक रूप से पूर्ण नहीं हो पाता। मुझे विश्वास है कि दर्शक उसकी ईमानदारी से जुड़ाव महसूस करेंगे।”

मधुरिमा रॉय ने कहा, “यह कहानी आधुनिक रिश्तों में लिए गए फैसलों और उनके परिणामों पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाई देने वाली केमिस्ट्री उस भावनात्मक यात्रा का हिस्सा है, जिसे हमने उत्तराखंड में शूटिंग के दौरान महसूस किया।”

प्रणय पचौरी ने बताया , “मेरा किरदार कहानी में अनिश्चितता लाता है। यह सिर्फ एक प्रेम त्रिकोण नहीं है, बल्कि ख़ुद को खोजने और भावनात्मक संघर्ष की कहानी भी है।”

निर्देशक विकास अरोड़ा ने कहा, “ना जाने कौन आ गया” प्रेम को रूढ़ियों से परे दिखाने का प्रयास है। यह पहले स्वयं को समझने और फिर किसी और को समझने की मनमोहक यात्रा है। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता इस फिल्म में एक मौन पात्र की तरह उभरकर सामने आई है।”

सशक्त अभिनय, भावनात्मक संवाद, आकर्षक दृश्य और मधुर शीर्षक गीत के साथ, ना जाने कौन आ गया 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होगी

Share This Article