Vedant Samachar

Tata ने शुरू की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग, ₹6.49 लाख है कीमत

Vedant Samachar
3 Min Read

टाटा मोटर्स ने Punch EV फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू कर दी है. जो ग्राहक इस इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV को खरीदना चाहते हैं, वे इसे कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं. बुकिंग के लिए ₹21,000 टोकन अमाउंट जमा करना होगा. Punch EV फेसलिफ्ट की डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू हो सकती है. जल्द ही आप इसे अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर देख भी सकेंगे.

इसकी कीमत ₹9.69 लाख से शुरू होकर ₹12.59 लाख तक जाती है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम और शुरुआती (इंट्रोडक्टरी) हैं. यह कुल पांच वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowered+ S का ऑप्शन है. टाटा मोटर्स इसे दो बैटरी पैक के साथ देती है 30 kWh और 40 kWh. 30 kWh बैटरी की असली ड्राइविंग रेंज लगभग 260 किलोमीटर है. 40 kWh बैटरी की असली ड्राइविंग रेंज लगभग 335 किलोमीटर है.

BaaS के साथ Punch EV फेसलिफ्ट की कीमत
टाटा मोटर्स इसे BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) के साथ भी दे रही है. इस सुविधा के साथ एक्स-शोरूम कीमत घटकर ₹6.49 लाख हो जाती है. इसके लिए बैटरी की EMI ₹2.6 प्रति किलोमीटर देनी होगी. छोटी बैटरी पैक पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. बड़ी बैटरी पैक पर लाइफटाइम और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी जाती है. ध्यान रहे कि यह वारंटी केवल प्राइवेट रजिस्ट्रेशन और पहले मालिक के लिए ही लागू है. गाड़ी पर 3 साल या 1.25 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है. इलेक्ट्रिक मोटर पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाती है.

डिजाइन अपडेट
टाटा पंच ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल में लुक के मामले में बदलाव ज्यादा बड़े नहीं हैं, लेकिन कुछ नए अपडेट दिए गए हैं. आगे की तरफ पहले वाले मॉडल में जो कनेक्टेड LED लाइट बार मिलती थी, उसे हटा दिया गया है. अब नए मॉडल में दोनों किनारों पर LED DRLs दी गई हैं, जिससे कार का लुक ज्यादा साफ और सिंपल लगता है. ब्लैक बंपर स्ट्रिप को भी हटा दिया गया है. नीचे की तरफ अब नया सिल्वर कलर का फॉक्स स्किड प्लेट दिया गया है, जिससे SUV जैसा लुक और बेहतर हो गया है. साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं है. बस आगे के दरवाजे के नीचे tata.ev की बैजिंग है.

फास्ट चार्जिंग ऑप्शन
AC चार्जिंग पहले की तरह ही 7.2kW तक सपोर्ट करती है, लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में DC फास्ट चार्जिंग काफी बेहतर कर दी गई है. अब यह 65kW तक DC चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे पहले के मुकाबले बैटरी जल्दी चार्ज होगी. शहर में रोज चलाने वाले लोगों और हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह अपडेट काफी फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इससे चार्जिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा.

Share This Article