Vedant Samachar

इस्राइल रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी…

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली ,25फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार और गतिशीलता दिखाई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली उनकी वार्ता से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें इस्राइल की संसद केनेसट को संबोधित करने का सम्मान मिलेगा, जो दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों का प्रतीक होगा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी लंबे समय से भारत-इस्राइल मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को और सुदृढ़ करेगा तथा रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगा।

Share This Article