Vedant Samachar

रणवीर सिंह के संग बीकेटी ने बदली भारतीय सड़कों की कहानी

Vedant Samachar
2 Min Read

‘एलिवेट योर ड्राइव’ के साथ बीकेटी ने बदली रफ्तार की कहानी

मुंबई : बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी), जो ऑफ-हाइवे टायर सेगमेंट में वैश्विक नेतृत्व के लिए जानी जाती है, अब भारत के कंज्यूमर टायर मार्केट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। कंपनी ने अपने ऑन-हाइवे पोर्टफोलियो के साथ टू-व्हीलर (स्कूटर और मोटरसाइकिल) और मीडियम व हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नए टायर लॉन्च किए हैं। यह कदम तेजी से बढ़ते कंज्यूमर और रिप्लेसमेंट बाजार में बीकेटी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपना नेशनल ब्रांड कैंपेन ‘एलिवेट योर ड्राइव’ भी शुरू किया, जिसमें ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह नई ऊर्जा और जोश के साथ बीकेटी की उपभोक्ता यात्रा को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

‘बीकेटी-ग्रोइंग टुगेदर’ की यूनिफाइड कॉर्पोरेट पहचान के तहत कंपनी ने नया ब्रांड आर्किटेक्चर पेश किया है। बीकेटी टायर्स ऑफ-हाइवे और ऑन-हाइवे दोनों कैटेगरी में संपूर्ण पोर्टफोलियो देगा, जबकि बीकेटी कार्बन कार्बन ब्लैक और औद्योगिक मटेरियल व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करेगा।

चेयरमैन व एमडी अरविंद पोद्दार के अनुसार, यह कदम बदलती मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। वहीं कंपनी का लक्ष्य वित्तवर्ष 2030 तक 5% बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है। बीकेटी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, राजीव पोद्दार ने कहा, “ऑन-हाइवे टायर सेगमेंट में बीकेटी का प्रवेश हमारे विज़न 2030 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसके अंतर्गत हमारा लक्ष्य भारत में जिम्मेदारी के साथ विस्तार करते हुए अपने मोबिलिटी फुटप्रिंट बढ़ाना है।

बीकेटी के सीनियर प्रेसिडेंट और डायरेक्टर – बिज़नेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी, सतीश शर्मा ने कहा, “विकास के नए चरण में प्रवेश करते हुए हम 2 व्हीलर, ट्रक बस रेडियल, पैसेंजर और लाइट ट्रक कैटेगरी में ड्यूरेबिलिटी, माइलेज, कम्फर्ट और एडवांस्ड परफॉर्मेंस देने पर केंद्रित हैं। हमारा लक्ष्य साफ है, हम प्रोडक्ट लीडरशिप, मजबूत वितरण और एक अनुशासित, भारत-केंद्रित योजना के साथ वित्तवर्ष 2030 तक बाजार में 5% हिस्सा हासिल करना चाहते हैं।”

Share This Article