Vedant Samachar

प्रेमिका से मिलने के दौरान अस्पताल-स्टाफ से मारपीट:मना करने पर हुआ था विवाद, प्रेमी और दोस्त पुलिस हिरासत में

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,24फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक ने प्रेमिका से मिलने के दौरान स्टाफ से मारपीट कर दी। युवक नर्स स्टाफ रूम नंबर 17 पहुंचा। समझाने पर भी नहीं माना और कर्मचारियों से विवाद किया। झगड़ा बढ़ने पर उसने एक कर्मी के हाथ में दांत काट लिया। स्टाफ ने उसे पकड़कर अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंचाया, जहां उसने फिर हाथापाई की। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक और उसके साथी को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान बालको चेक पोस्ट निवासी सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया। वहां उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह-अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल पहुंचे और एक सफाईकर्मी महिला के साथ विवाद करने लगे। बचाव के दौरान एक स्टाफ के हाथ को दांत से काटा गया और मारपीट भी हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

Share This Article