Vedant Samachar

Realme P4 Lite पर ₹2000 का डिस्काउंट, 6300mAh बैटरी वाले इस फोन की सेल आज से शुरू

Vedant Samachar
3 Min Read

Realme P4 Lite Sale: 10 हजार रुपए तक के बजट में मम्मी-पापा, भाई-बहन या फिर खुद के लिए नया बजट स्मार्टफोन खरीदना है तो रियलमी के इस लेटेस्ट फोन की सेल आज से आप लोगों के लिए शुरू होने वाली है. दोपहर 12 बजे से इस फोन की सेल शुरू हो जाएगी लेकिन सेल शुरू होने से पहले आपको इस फोन की कीमत, फोन के साथ मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स और फोन में मिलने वाली खूबियों के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए.

Realme P4 Lite Price in India
इस बजट स्मार्टफोन के 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए तो वहीं, 4 जीबी और 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 11999 रुपए तय की गई है. लेकिन आप इस फोन को खरीदते वक्त 2 हजार रुपए की बचत कर पाएंगे, कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन के साथ 1000 रुपए का कूपन डिस्काउंट और 1000 रुपए का बैंक कार्ड डिस्काउंट का बेनिफिट दिया जाएगा.

इसका मतलब ये हुआ कि आप इस फोन पर सीधे 2 हजार रुपए के डिस्काउंट का फायदा उठा पाएंगे. डिस्काउंट के बाद 64 जीबी वाला वेरिएंट आपको 7999 रुपए तो वहीं 128 जीबी वाला वेरिएंट आपको 9999 रुपए में मिल जाएगा.

Realme P4 Lite Alternatives
इस फोन की टक्कर कौन-कौन से मॉडल्स से होगी, इस बात को बताने से पहले आपको ये बता दें कि ये फोन कंपनी की साइट और Flipkart पर आपको मिल जाएगा. अब बात करते हैं कि इस फोन का मुकाबला कौन-कौन से मॉडल्स से होगा? इस रेंज में ये फोन POCO M7 5G, REDMI Note 14 SE 5G, Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.

Realme P4 Lite Specifications
डिस्प्ले: 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ इस रियलमी मोबाइल में 6.74 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 180 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट के साथ आती है.


कैमरा: 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है. ये फोन 30fps पर 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.


चिपसेट: इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनिसॉक टी7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, साथ में ग्राफिक्स के लिए माली जी57 एमपी1 जीपीयू दिया गया है.


कनेक्टिविटी: फोन में ब्लूटूथ वर्जन 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और 4जी LTE जैसे फीचर्स मिलते हैं. यही नहीं, सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा.


बैटरी: 6300 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट करती है.

Share This Article