अंबिकापुर,24फरवरी (वेदांत समाचार)। अंबिकापुर में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केनापारा बांध इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
