बिजनेस: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद लगाए बैठी जनता को सरकार ने एक बार फिर जोर का झटका दिया है। दरअसल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट कल आधी रात यानि 15 फरवरी रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। बता दें कि आगामी दिनों में रमजान का महीना शुरू होने वाला है, ऐसे में सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
पेट्रोल-डीजल महंगा
Petrol Diesel Price 24 February 2026 मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल के रेट में 7.32 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 प्रति लीटर और डीजल 253.17 रुपए प्रति लीटर हो गई है। ज्ञात हो कि डीजल के भाव में एक महीने के भीतर ये दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले फरवरी की शुरुआत में ही 11 से अधिक दाम बढ़ाए गए थे।
महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर
गौरतलब हे कि पाकिस्तान में फ्यूल की कीमतों की हर दो हफ़्ते में समीक्षा की जाती है और ये इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव और घरेलू टैक्स में बदलाव के आधार पर तय होती हैं। हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमतें एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं, क्योंकि इस फ्यूल का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट, खेती और बिजली बनाने के सेक्टर में बड़े पैमाने पर होता है। इसकी कीमत में कोई भी बढ़ोतरी सीधे महंगाई पर असर डालती है और ज़रूरी चीज़ों की कीमत बढ़ा देती है।
लोअर-मिडिल क्लास को झटका
वहीं, पेट्रोल का इस्तेमाल ज़्यादातर छोटी गाड़ियों, रिक्शा और टू-व्हीलर से आने-जाने वाले लोग करते हैं। फ्यूल की ज़्यादा कीमतें मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास के घरों के बजट पर काफ़ी असर डालती हैं, जो रोज़ाना आने-जाने के लिए पेट्रोल पर निर्भर रहते हैं।
