Vedant Samachar

अनिल टुटेजा DMF फंड प्रकरण में गिरफ्तार, 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 24 फरवरी 2026। DMF फंड से जुड़े अपराध क्रमांक 02/2024 में विस्तृत विवेचना के बाद जांच एजेंसी ने आरोपी अनिल टुटेजा को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन और बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि आरोपी ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन अथवा प्रतिफल लेकर कार्य दिलवाने और आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

विवेचना में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को DMF मद के कार्य दिलवाने तथा आवंटित कराने की गतिविधियाँ संचालित कीं। आरोप है कि संबंधित जिलों में कमीशन लेकर कार्य दिलवाने और आवंटन कराने का नेटवर्क लगातार संचालित किया जा रहा था।

उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 26 फरवरी 2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

Share This Article