बिलासपुर,23फरवरी (वेदांत समाचार)। न्यायधानी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियापारा इलाके में एक युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी अभय पांडेय ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्या कुछ इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण है इसकी पतासाजी करने कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
