Vedant Samachar

ईरान पर हमले के लिए तैयार अमेरिका, भारत ने अपने नागरिकों से कहा- ‘तुरंत ईरान से निकलें’

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,23फरवरी । भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने 14 जनवरी को भी एडवाइजरी जारी कर सभी नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा कि वे सावधानी बरतें, प्रदर्शन वाली जगह जानें से बचें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे।

अमेरिका के ईरान पर हमले के मिल रहे संकेत

वहीं नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही ईरान में शनिवार से प्रदर्शन फिर तेज हो गए। रविवार को कई छात्रों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित कई संस्थानों में छात्रों की भीड़ देखी गई।

विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि नागरिक अपने यात्रा और अप्रवासन संबंधी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र आदि अपने साथ रखें। नागरिकों को भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रह रहे लोगों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जो हैं- +989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359।

साथ ही विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में एक ईमेल [email protected] भी जारी किया है।

भारत की एडवाइजरी ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत ईरान के आसपास तैनात किए हुए हैं और साथ ही अपने लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम एशिया में तैनात किया है।

ईरान भी इस स्थिति से वाकिफ है और उसने अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है।

यही वजह है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों के ठिकानों को बदला है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पा रही है।

Share This Article