Vedant Samachar

एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की ‘बूंग’ ने BAFTA में जीत संग रचा इतिहास

Vedant Samachar
1 Min Read

मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म’ कैटेगरी में बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के मेकर्स रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल हुए।

लक्ष्मीप्रिया देवी ने इसे डायरेक्ट किया है। बच्चों पर बनी यह इमोशनल फिल्म दुनिया के कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई जा चुकी है। यह एक बहुत बड़ा कोलाबोरेशन है जो इंडिया की रीजनल कहानियों को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर आया है। इस फिल्म ने ज़ूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को टक्कर देते हुए बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड जीता है।

फिल्म एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी माँ को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती गिफ्ट होगा। अपने पिता को खोजने के चक्कर में उसकी दुनिया बिखर जाती है, लेकिन आखिर में उसे एक ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने उम्मीद भी नहीं की थी।

Share This Article