Vedant Samachar

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,22फरवरी (वेदांत समाचार)।पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्लांटकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पूंजीपथरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुपरवाइजर पंकज यादव को पकड़ा, जिसके मोबाइल से पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुआ है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश के तहत पूंजीपथरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज गोपाल उर्फ पंकज यादव, जो सिंघल गेट ईंटा प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर था, को 21 फरवरी को क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर दबाव बनाता रहा।

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो उसके मोबाइल से निकालकर उसे और उसके परिजनों को भेजना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच में वीडियो मिलने पर प्रकरण में आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share This Article