Vedant Samachar

25 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचेगा धमाल

Vedant Samachar
2 Min Read

Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग जल्द ही अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है और सबसे ज्यादा चर्चा इसके फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिप और 200MP कैमरा के साथ आ सकता है. भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री 25 फरवरी के आसपास होने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और कीमत को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.

कीमत और कलर ऑप्शन
गैलेक्सी S26 अल्ट्रा इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है, इसलिए इसकी कीमत भी ऊंची रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 1,34,999 रुपये हो सकती है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है. कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Black, Sky Blue, White और Cobalt Violet जैसे चार रंगों में आ सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी
लीक्स के मुताबिक, फोन में 6.9 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाने की उम्मीद है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है, साथ ही 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं. बैटरी 5000mAh की हो सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

Share This Article