Vedant Samachar

NEET कैंडिडेट ने की आत्महत्या जीआई तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा किराए के मकान में रहता था…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,22फरवरी (वेदांत समाचार)। रायपुर के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान रायगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था।

Share This Article