लता मंगेशकर को रष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने लिखा “प्रशंसकों के दिल में रहेगी आवाज”

नई दिल्ली 05 फ़रवरी (वेदांत समाचार)।  भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनको 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बादत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है। उनके निधन पर नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए क्षति बताया है।

लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा “देश के लिए छोड़ गई खालीपन”
मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘पीड़ा’ व्यक्त करने हुए दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

पीए मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं। मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है. उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की।

राहुल ने कहा “प्रशंसकों के दिल में रहेगी आवाज”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि लता मंगेशकर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

संगीत रखा जाएगा पीढ़ियों तक याद
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

केजरीवाल ने बताया युग की समाप्ति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा-राष्ट्र ने खोया राग का स्रोत
राज्य सभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्र ने आज राग का स्रोत खो दिया है! एक युग का अंत। भगवान लता दीदी की आत्मा को शांति दे। इस परिमाण के नुकसान को व्यक्त करने के लिए शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होते हैं।

संजय राउत ने ट्वीट कर दी जानकारी
वहीं, इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था, लेकिन अचानक उनकी सेहत बिगड़ने लगी।