पंचांग के अनुसार, पूरे देश में 4 मार्च 2026 को धूमधाम से रंगों वाली होली खेली जाएगी. होली केवल खुशियों और मस्ती का त्योहार ही नहीं, बल्कि ज्योतिष के अनुसार यह दिन ग्रहों और राशियों से जुड़ी ऊर्जा को भी प्रभावित करता है. अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही रंग का गुलाल चुनते हैं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मकता, सौभाग्य और उन्नति ला सकता है. आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि आपकी राशि के लिए कौन-सा रंग रहेगा सबसे लकी रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं.
शुभ रंग: लाल और गुलाबी
लाल रंग ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढ़ाता है. होली पर लाल गुलाल लगाना आपके भाग्य को और चमकाएगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं.
शुभ रंग: सफेद और हल्का गुलाबी
ये रंग शांति और आकर्षण का प्रतीक हैं. इससे रिश्तों में मधुरता आएगी.
मिथुन राशि
मिथुन के स्वामी बुध हैं.
शुभ रंग: हरा
हरा रंग बुद्धि, संवाद और तरक्की का प्रतीक है. यह आपके करियर और संबंधों के लिए शुभ रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं.
शुभ रंग: सफेद और चांदी जैसा रंग
ये रंग मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं.
शुभ रंग: नारंगी और सुनहरा
ये रंग आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं.
शुभ रंग: हरा और हल्का पीला
यह रंग सफलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगा.
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं.
शुभ रंग: गुलाबी और नीला
इन रंगों से जीवन में संतुलन और प्रेम बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं.
शुभ रंग: गहरा लाल और मैरून
ये रंग आत्मबल और आपके विचारों को मजबूत करेंगे.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं.
शुभ रंग: पीला
पीला रंग ज्ञान, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है.
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं.
शुभ रंग: नीला और बैंगनी
ये रंग स्थिरता और सफलता दिला सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं.
शुभ रंग: आसमानी और नीला
इन रंगों से मानसिक शांति और नई संभावनाएं मिलेंगी.
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं.
शुभ रंग: पीला और केसरिया
ये रंग आध्यात्मिक उन्नति और सौभाग्य बढ़ाते हैं.
