Vedant Samachar

युवक की झाड़ियों में मिली लाश हत्या की जताई जा रही आशंका, सिर पर गहरे चोट के निशान, पुलिस जांच में जूटी…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़ ,19 फरवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ़ जिला में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच देखा गया। रात से युवक घर से लापता था। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह ग्राम बेहरपाली और जामगांव के बीच ग्रामीणों का आना-जाना चल रहा था। तभी ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश देखी गई।

शव के उसके कपडे़ से ढंका हुआ था। थोड़े देर में पूरे क्षेत्र में इसकी जानकारी आसपास फैल गई। जब ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा हुई, तो इस दौरान मृतक की पहचान बेहरापाली निवासी सत्यानंद प्रधान 40 साल के रूप में हुई। जो गांव में छोलाछाप डॉक्टर का काम करता था। जिसके बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार की शाम को अपने बाईक से घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं।

जिससे आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। वहीं मामले की सूचना के बाद चक्रधर नगर पुलिस, साइबर व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच हर एंगल में जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article