Vedant Samachar

युवक ने नाबलिग प्रेमिका और उसकी सहेली से किया दुष्कर्म वेलेंटाईन डे के दिन मिलने बुलाया…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायगढ़ ,18 फरवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ़ में रेप का मामला सामने आया है। जिसमें वेलेंटाईन डे के दिन अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाए प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका व उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना थाना में दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक और उसके सहयोगी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम किलकिला में रहने वाला ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा 22 साल का साल 2025 में एक 17 वर्षीय बालिका के साथ मोबाईल के माध्यम से जान-पहचान हुआ।

जिसके बाद उसने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने का प्रलोभन देने लगा। दोनों के बीच मोबाईल में बातचीत होती थी। ऐसे में 14 फरवरी वेलेंटाईन डे के दिन उसे मिलने के लिए लैलूंगा बुलाया।

तब बालिका ने जशपुर जिला में रहने वाली अपनी 16 वर्षीय सहेली को भी साथ चलने कहा। इससे उसकी सहेली पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची। जहां ओमप्रकाश पैंकरा अपने ग्राम टुरटुरा के रहने वाले दोस्त जयकिशन धोबा 20 साल के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों बालिकाओं को लेने के लिए पहुंचा।

इसके बाद एक ही बाइक में सवार हो कर चारो ग्राम सोनाजोरी आ गए। जहां दोपहर भर साथ रहने के बाद रात में सोनाजोरी के जंगल गए।

तब ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर मौका पाकर उसकी सहेली का भी जबरन रेप कर दिया। साथ ही घटना को लेकर किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी देने लगा। घटना के बाद दोनों बालिका अपने घर लौट गई। इस दौरान बालिका की सहेली ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

तब उन्होंने पूछताछ किया, तो उसने बताया कि वह अपनी 17 वर्षीय सहेली के साथ युवकों से मिलने गई थी। ऐसे में उनके परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी और तत्काल एसएसपी के निर्देष पर आरोपी ओमप्रकाष पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।

तब उसने दोनों बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने ओमप्रकाष के साथी जयकिषन धोबा को घटना में सहयोगी पाया और दोनों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध स्वीकार नहीं है। आगे भी ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करेगी।

घटना के 12 घंटे के भीतर दुष्कर्म मामले में आरोपियों की हिरासत में ले लिया गया। किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article