Vedant Samachar

BREAKING : एक परिवार के 3 लोगों की मौत कमरे में कोयला जलाकर सोने से दम घुटा मृतकों में पति-पत्नी 4 साल का मासूम शामिल…

Vedant Samachar
1 Min Read

सूरजपुर ,18 फरवरी(वेदांत समाचार)।सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका चार साल का मासूम बच्चा शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया।

दम घुटने से तीनों की जान गई है। वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article