Vedant Samachar

खरसिया में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात! अधजली हालत में खेत में मिला शव, मौत से इलाके में मचा हड़कंप…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायगढ़,18 फरवरी(वेदांत समाचार)। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां, खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना 16–17 फरवरी की रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह युवक का अधजला शव खेत में गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदू पटैल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली अपने मामा के घर गया हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Share This Article