Vedant Samachar

SAD NEWS : सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, पत्नी कियारा आडवाणी संग दिल्ली पहुंचे एक्टर

Vedant samachar
2 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय गहरे दुख में हैं. उनके पिता सुनील मल्होत्रा का हाल ही में निधन हो गया, जिसके बाद वह अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ तुरंत दिल्ली पहुंचे.

परिवार के बीच रहकर उन्होंने अपने पिता को अंतिम विदाई दी. सूत्रों के मुताबिक, अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं, लेकिन सिद्धार्थ और कियारा अभी भी परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. यह समय उनके लिए बेहद भावुक है, क्योंकि सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे.

पिता के बेहद करीब थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कई इंटरव्यू में अपने पिता के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने एक बार कहा था, “मेरे पापा ही मेरे असली हीरो हैं, मेरे फेवरेट हीरो. वह अपने पिता को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते थे. उनके पिता सुनील मल्होत्रा, जो मर्चेंट नेवी में कप्तान रह चुके थे, ने सिद्धार्थ को अनुशासन और मेहनत की अहमियत सिखाई.

पिता ने दी सीख

सिद्धार्थ हमेशा कहते थे कि उनके माता-पिता ने उन्हें जमीन से जुड़ा रहना सिखाया, चाहे वह कितनी भी सफलता हासिल कर लें. यही वजह है कि आज भी वह अपने परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं. सिद्धार्थ के करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी. इसके बाद उन्होंने एक विलेन, शेरशाह और मिशन मजनू जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई. खासकर शेरशाह में उनके अभिनय को काफी सराहा गया. साल 2023 में उन्होंने कियारा आडवाणी से शादी की थी.

Share This Article