ढेड़ माह से गुम महिला को बच्चे सहित मध्य प्रदेश से किया गया सकुशल बरामद

कोंडागांव ,2 फरवरी (वेदांत समाचार)। प्रार्थी नेे बांसकोट चौकी आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज़ कराया था की दिनांक 15.12.21 को उसकी पत्नि अपने 10 साल के पुत्री के साथ घर में बिना बताये कहीं चली गई है, की रिपोर्ट पर चौकी बांसकोट में गुम इंसान क्र0 27/2021 दर्ज कर जांच में लिया गया था। ममाले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) के निदेर्षन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मागर्दषर्न व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पयर्वेक्षण में गुम महिला पता तलाश प्रारंभ किया गया था जो गुम महिला का दीगर राज्य मध्य प्रदेष के ग्वालियर जिले के ग्राम किरतपुरा में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम भेज कर गुम महिला व उसकी पुत्री को सकुसल बरामद किया गया।

पुछताछ के दौरान गुम महिला द्वारा घर में वाद विवाद होने से गुस्से से घर छोड़कर जाना व उसके साथ किसी प्रकार की अपराध का घटित नही होना बतायी। जो गुम महिला व उसकी पुत्री को सकुसल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। उक्त कायर्वाही में बांसकोट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल एवं आरक्षक यशवंत मरकाम का विशेष योगदान रहा।