Vedant Samachar

सोना-चांदी हुआ सस्ता; चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, देखें आज के ताजा भाव

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,17 फरवरी। बुलियन मार्केट में निवेश करने वालों और खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट का दौर जारी है। जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब दोनों कीमती धातुओं के दाम काफी हद तक नीचे आ चुके हैं। चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से 1.80 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है, वहीं सोना भी 38,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया है।

लाइफटाइम हाई से कितनी आई गिरावट?
29 जनवरी 2026 को सोने-चांदी ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उस दिन के मुकाबले आज की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

आज बाजार का क्या है हाल?

मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भारी बिकवाली देखने को मिली, आज चांदी की कीमतों में 4,685 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 2,35,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोने के भाव में भी 1,210 रुपये की कमी आई और यह 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सर्राफा बाजार की स्थिति

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो अपने उच्चतम स्तर (₹4,04,500) से लगभग 1.49 लाख रुपये सस्ती है। वहीं, सोना सर्राफा बाजार में 1,59,200 रुपये के करीब बना हुआ है, जो इसके रिकॉर्ड हाई से करीब 23,800 रुपये कम है।

Share This Article