Vedant Samachar

Janjgir Champa: जनदर्शन में 75 आवेदनों की सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा,16 फरवरी(वेदांत समाचार) ।जांजगीर-चांपा में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के तहत जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों की सुनवाई की गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनदर्शन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आवेदकों को जल्द राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के राजस्व और प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। तहसील सारागांव के ग्राम कड़ारी निवासी साहेब लाल यादव ने अभिलेख दुरुस्तीकरण, ग्राम कुम्हारीकला के अरुण कुमार गबेल ने भूमि खाता विभाजन, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कांसा निवासी मुस्कान भैना ने जाति प्रमाण पत्र, तहसील अकलतरा के ग्राम गढ़ोला निवासी गंगाराम कोशले ने सीमांकन तथा तहसील चांपा के ग्राम गतवा निवासी भोलाशंकर ने फौती नामांतरण के लिए आवेदन दिया।

प्रशासन ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश जारी किए।

Share This Article