Vedant Samachar

सिक्योरिटी गार्ड नहीं, अब टाटा का ‘पुचू’ करेगा घर की रखवाली, ऐसे करेगा काम

Vedant Samachar
2 Min Read

अब गया वो जमाना जब लोगों के घर की रखवाली कोई सिक्योरिटी गार्ड करता था. एआई ने अब इसका भी जिम्मा संभाल लिया है. इसके लिए नया डिवाइस तैयार किया गया है जिसका नाम रखा गया है पुचू. सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन यह हकीकत है. टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने टीवी 9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया कि यह एक ऐसा डिवाइस है जिसका काम निगरानी करना है.

पुचू किसी तरह से करता है निगरानी?
टाटा के ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि कई ऐसी जगह हैं जहां जाना संभव नहीं है. वहां पुचू आसानी से पहुंच जाता है, इसमें लगे कैमरा और सेंसर रियल टाइम डेटा देता है. इससे किसी भी खास लोकेशन की जानकारी मिल जाती है. किसी भी कंपनी के हर हिस्से की जानकारी इस सिस्टम से मिलती है जिससे की निगरानी में आसानी होती है. गैस लीक से लेकर फायर अलार्म तक लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि किसी भी कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट में यदि किसी भी तरह की खराबी आ गई है तो पुचू अपडेट देता है.

पुचू 24*7 निगरानी में करेगा आपकी मदद
गैस लीक हो रही है, इस स्थिती को भी पुचू बड़े आराम से भांप लेता है. उन्होंने कहा कि इसमें लगा सेंसर धुआं और स्मेल को भी पकड़ लेता है. इससे गैस लीक से लेकर फायर अलार्म तक बजने लगता है जिससे की आप सतर्क हो जाते हैं. पुचू कभी सोता नहीं है. लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि इसके साथ अच्छा खास बैटरी बैकअप भी मिलता है जिससे कि लंबे समय तक आप पुचू की मदद से निगरानी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से 24-7 आप कंपनी की निगरानी कर सकते हैं.

Share This Article